facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Eng vs SA: इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल- शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान बटलर

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मैच में सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 170 रन पर समेट दिया।

Last Updated- October 22, 2023 | 9:11 AM IST
ICC Cricket World Cup: ENG vs SA

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से मिली 229 रन की शर्मनाक हार के बाद कहा कि मौजूदा चैंपियन टीम के लिए विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मैच में सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 170 रन पर समेट दिया। बटलर ने मैच बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ऐसी हार है जिसे पचा पाना मुश्किल है। जाहिर है, हम दिल्ली में (अफगानिस्तान से हार) निराश थे और हमारे पास कुछ अच्छे दिन थे। हमने वास्तव में कड़ी मेहनत की और आज चीजों के ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन यह हो न सका।’’

बटलर ने वनडे में इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी हार के बाद कहा, ‘‘यह (सेमीफाइनल में पहुंचना) अविश्वसनीय रूप से कठिन होने वाला है। हम आने वाले मैचों को कोई कसर नहीं छोड़ेगे। हम उम्मीद बनाए रखेंगे।’’

बटलर ने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से हम मुश्किल परिस्थिति में है। यहां से अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। यह अविश्वसनीय रूप से कठिन होने वाला है, लेकिन एकजुटता के साथ फिर से आगे बढ़ेंगे।’’

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 9:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement