facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गावस्कर चाहते हैं अश्विन अपने 100वें टेस्ट में धर्मशाला में मैदान पर टीम की अगुवाई करें

Advertisement

Ashwin अभी यहां अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस 37 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 51 रन देकर 5 विकेट लिए।

Last Updated- February 25, 2024 | 7:21 PM IST
Ravichandran Ashwin retires from international cricket, will continue playing IPL रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को सुझाव दिया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम की अगुवाई करने का मौका देना चाहिए जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा।

अश्विन अभी यहां अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस 37 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। यह 35वां अवसर है जबकि अश्विन ने पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लिए।

गावस्कर ने जियो सिनेमा पर अश्विन से बात करते हुए कहा, ‘‘भारत कल जीत हासिल कर लेगा तथा इसके बाद टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला जाएगी। मुझे विश्वास है कि रोहित आपको मैदान पर टीम की अगुवाई करने का मौका देगा। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है उसे देखते हुए यह शानदार सम्मान होगा।’’

Also read: IND vs ENG 4th Test Day 3: अश्विन-कुलदीप ने इंग्लैंड को 145 रन पर समेटा, 192 रन का पीछा करते हुए भारत की अच्छी शुरुआत

अश्विन ने इसके जवाब में कहा कि वह जितने लंबे समय तक टीम में बने रहते हैं उनके लिए उतना ही अच्छा होगा। अश्विन ने कहा, ‘‘आप बहुत उदार दिल के हैं सनी भाई। इसके लिए आपका आभार। हालांकि मुझे लगता है कि मैं इन सब चीजों से काफी आगे निकल चुका हूं। मैं इस टीम के साथ बिताए गए हर पल का आनंद ले रहा हूं। यह जितना लंबा खिंचेगा उतनी मुझे खुशी होगी।’’

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement