facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup: DD Sports में मैच देखने वालों को खुशखबरी! भारत के सारे मैच इस चैनल पर देख पाएंगे आप

Advertisement

प्रसार भारती ने इस मौके पर टी20 विश्व कप के लिए विशेष गान ‘जज्बा’ भी लॉन्च किया।

Last Updated- June 03, 2024 | 9:43 PM IST
ICC World Cup 2023: Ind vs South Africa

प्रसार भारती ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मौजूदा टी20 विश्व कप के भारत के मैचों, पेरिस ओलंपिक और विंबलडन का प्रसारण करेगा। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सोमवार को यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की।

प्रसार भारती ने इस मौके पर टी20 विश्व कप के लिए विशेष गान ‘जज्बा’ भी लॉन्च किया। दूरदर्शन ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक और 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस पैरालंपिक का सीधा प्रसारण, स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण के प्रसारण की भी घोषणा की। साथ ही छह से 14 जुलाई तक भारत के जिम्बाब्वे दौरे का भी प्रसारण किया जाएगा।

टी20 विश्व कप के बाद इस दौरे पर पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई के सात अगस्त तक श्रीलका में भारत की सीमित ओवरों की श्रृंखला का प्रसारण भी डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। दूरदर्शन इसके अलावा फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल का भी प्रसारण करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रसार भारती अपने खेल चैनल पर विभिन्न खेल लीग और प्रतियोगिताओं को दिखाने के लिए विभिन्न खेल संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में है।’’ अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप में दो से 29 जून तक 55 मैच खेले जायेंगे ।इसमें पहली बार 20 टीमें भाग ले रही हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 9:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement