facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GT vs LSG 2024, IPL 2024: रविवार को गुजरात टाइटंस के सामने होगी LSG की चुनौती, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

LSG vs GT: 2022 में दोनों टीमों के डेब्यू के बाद लखनऊ और गुजरात ने अब तक 4 आईपीएल मैच खेले हैं।

Last Updated- April 06, 2024 | 6:33 PM IST
Adani Group and Torrent in the race to buy stake in this IPL team, when will the deal with America PE firm be finalized? Adani Group और Torrent इस IPL टीम की हिस्सेदारी खरीदने की रेस में, कब फाइनल होगी अमेरिका PE फर्म से डील
IPL 2024: Gujarat Titans' team

GT vs LSG 2024, IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) 7 अप्रैल को लखनऊ के Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, जिसे एकाना क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, में भिड़ेंगे। यह दिन (रविवार) का दूसरा मैच होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम रविवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हैट्रिक लगाने की इरादे से मैदान पर उतरेगी। मयंक ने अपनी गति से अभी तक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पिछले दोनों मैच में उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

LSG vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

2022 में दोनों टीमों के डेब्यू के बाद लखनऊ और गुजरात ने अब तक 4 आईपीएल मैच खेले हैं। जीटी ने अब तक सभी मैच जीते हैं जबकि लखनऊ को अभी तक गुजरात के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है।

दोनों के बीच आखिरी गेम में गिल प्लेयर ऑफ द मैच थे। उन्होंने 51 गेंदों पर 94 रन बनाए। Wriddhiman Saha ने 43 गेंदों पर 81 रन बनाए। 227/2 रन बनाकर जीटी ने 56 रन से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: MI vs DC 2024, IPL 2024: रविवार को मुंबई को टक्कर देगी दिल्ली, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

LSG vs GT: कैसी है पिच रिपोर्ट?

Ekana Cricket Stadium की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा, क्योंकि काली मिट्टी वाली पिच पर गेंदें धीमी गति से आती हैं। हालांकि, लाल मिट्टी की पिचें गेंदों को बेहतर स्पिन और उछाल देती हैं, जिससे स्कोर करना आसान हो जाता है।

इस स्टेडियम में खेले गए 8 आईपीएल मैचों में से 5 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस मैदान पर 56.7% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। अब तक तेज गेंदबाजों ने 55 विकेट लिए हैं जबकि स्पिनरों ने 42 विकेट लिए हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 154 है।

कैसा रहेगा मौसम?

मैच शुरू होने पर तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है जबकि ह्यूमिडिटी 27% से ऊपर नहीं जाएगी। AccuWeather के अनुसार हवा की गुणवत्ता अनहेल्दी रहेगी।

LSG vs GT: टीम इस प्रकार हैं-

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement