facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GT vs PBKS: साई किशोर की शानदार गेंदबाजी , गुजरात टाइटंस की पंजाब किंग्स पर आसान जीत

Advertisement

साई किशोर ने 33 रन देकर चार विकेट लिये जबकि राशिद ने 15 रन देकर एक और अहमद ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

Last Updated- April 21, 2024 | 11:53 PM IST

आर साई किशोर की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स पर तीन विकेट से आसान जीत दर्ज की । साई किशोर , राशिद खान और नूर अहमद ने पंजाब की टीम को 142 रन पर आउट कर दिया ।

साई किशोर ने 33 रन देकर चार विकेट लिये जबकि राशिद ने 15 रन देकर एक और अहमद ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाये । लियाम लिविंगस्टोन ने बीच के ओवरों में दो विकेट चटकाकर पंजाब को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन दूसरे स्पिनर हरप्रीत बरार से उन्हें सहयोग नहीं मिला ।

बरार ने चार ओवरों में 35 रन दे डाले । गुजरात को आखिरी पांच ओवरों में 42 रन की जरूरत थी और राहुल तेवतिया के 16 गेंद में नाबाद 36 रन की मदद से उसने 19 . 1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।

गुजरात की यह आठ मैचों में चौथी जीत

गुजरात की यह आठ मैचों में चौथी जीत थी जबकि पंजाब की आठ मैचों में छठी हार रही । शुभमन गिल (29 गेंद में 35 रन) को लिविंगस्टोन ने पवेलियन भेजा । साइ सुदर्शन (33 गेंद में 31 रन) के लिये भी स्ट्रोक्स खेलना मुश्किल हो रहा था जबकि डेविड मिलर को लिविंगस्टोन ने दूसरा शिकार बनाया ।

पंजाब के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया लेकिन तेवतिया ने अपने अंदाज में खेलते हुए उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया । इससे पहले इस सत्र में पावरप्ले में सबसे खराब खेल रहे पंजाब किंग्स ने धीमी शुरूआत करते हुए पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाये ।

पंजाब के लिये प्रभसिमरन सिंह ने 21 गेंद में 35 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की । वह छठे ओवर में आउट हुए और उसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे । मोहित शर्मा को थर्डमैन पर छक्का लगाने के बाद प्रभसिमरन विकेट के पीछे कैच दे बैठे । स्पिन तिकड़ी ने पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी ।

बायें हाथ के स्पिनर साई किशोर ने अपनी रफ्तार में विविधता लाकर विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया । दूसरे छोर से अहमद और राशिद ने दबाव बनाया । अहमद ने रिली रोसोयू (नौ रन) को पगबाधा आउट किया । वहीं कप्तान सैम कुरेन 19 गेंद में 20 रन बनाकर राशिद का शिकार हुए । डीआरएस पर उन्हें पगबाधा आउट दिया गया जिस पर वह हैरान थे ।

इंग्लैंड के ही उनके साथी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन नौ गेंद में छह रन बनाकर अहमद की गेंद में पहली स्लिप पर राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे । साई किशोर ने जितेश शर्मा को 12वें ओवर में आउट किया जिन्होंने 12 गेंद में 13 रन बनाये । इस सत्र में पंजाब के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए । हरप्रीत बरार ने 12 गेंद में 29 रन बनाकर टीम को 140 के पार पहुंचाया ।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 11:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement