facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hardik Pandya ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Advertisement

हार्दिक ने यह भी पुष्टि की कि वह इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करेंगे। चोट की चिंताओं के कारण पहले पिछले कुछ समय से केवल बल्लेबजी ही कर रहे थे।

Last Updated- March 18, 2024 | 3:57 PM IST
Hardik Pandya/Rohit sharma

IPL 2024 : हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की नए कप्तान के रूप में नियुक्ति के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक नए युग में प्रवेश करने जा रही है। पंड्या मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह लेंगे।

यह रोहित ही थे जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बन गई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की हिस्टरी में पांच खिताब जीते है।

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या ने कप्तानी में चेंज को लेकर हुए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) के मैनेजमेंट ने कप्तानी से हटा दिया था जिसके बाद टीम में सदस्यों में अन-बन की रिपोर्ट्स सामने आई थी।

हालांकि, इस मामले पर पंड्या ने अपनी बात रखी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें अपने और रोहित के बीच कुछ भी अजीब होने की उम्मीद नहीं है। पंड्या ने यह जवाब इतने साल तक और भारतीय टीम में रोहित की कप्तानी में खेलने के बाद अब खुद कप्तानी करने के सवाल को लेकर दिया।

मुंबई इंडियंस में वापस आना एक अद्भुत एहसास : पंड्या

ऑल-राउंडर ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी के सवाल पर कहा, “वापस आना एक अद्भुत एहसास है। 2015 के बाद से मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह इसी यात्रा के जरिये से हुआ है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक ​​पहुंचूंगा।”

कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर ऑलराउंडर ने कहा, ”रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं जिससे मुझे मदद मिलती है। मुंबई इंडियंस ने जो हासिल किया है, वह उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मैं इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। मैंने पूरा करियर उनकी कप्तानी में खेला है और मुझे पता है कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर रहेगा।”

आईपीएल में गेंदबाजी करते दिखेंगे पंड्या

हार्दिक ने यह भी पुष्टि की कि वह इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करेंगे। चोट की चिंताओं के कारण पहले पिछले कुछ समय से केवल बल्लेबजी ही कर रहे थे। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने थोड़ी-बहुत गेंदबाजी की थी।

उन्होंने कहा, “मैं गेंदबाजी करूंगा। मैं फैंस की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मैं केवल ऐसी चीजों को ही कंट्रोल करूंगा जिन्हें मैं कर सकता हूं। मैं फैंस का सम्मान करता हूं लेकिन मैं इस पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि मैं (कप्तान के रूप में) क्या कर सकता हूं।”

दो महीने पहले हुई थी रोहित -पंड्या की बात

यह पूछे जाने पर कि क्या कप्तानी बदलने के बाद से उनकी रोहित से बातचीत हुई है, हार्दिक ने कहा कि कोई ठोस बातचीत संभव नहीं हो पाई है क्योंकि हिटमैन क्रिकेट के सिलसिले में लगातार ट्रैवल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे रोहित से बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि वह दौरे पर हैं। जब वह टीम के साथ जुड़ेंगे तो मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा।”

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement