facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hardik Pandya की MI में वापसी, गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को बनाया नया कप्तान

Advertisement

गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियन्स से 15 करोड़ रुपये के अलावा स्थानांतरण फीस के तौर पर मोटी राशि भी मिलेगी जिसका एक हिस्सा इस क्रिकेटर के पास भी जाएगा।

Last Updated- November 27, 2023 | 3:58 PM IST
Shubhman Gill

Gujrat Titans ने मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के पास वापस लौटने के हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के फैसले के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सत्र के लिए सोमवार को शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया।

गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियन्स से 15 करोड़ रुपये के अलावा स्थानांतरण फीस के तौर पर मोटी राशि भी मिलेगी जिसका एक हिस्सा इस क्रिकेटर के पास भी जाएगा।

पंड्या के टीम का साथ छोड़ने की पुष्टि होने के बाद 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज गिल स्पष्ट रूप से कप्तान के रूप में पहली पसंद थे जिन्होंने पिछले सत्र में 890 रन के साथ प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की थी। गिल का यह प्रदर्शन विराट कोहली के एक सत्र में 973 रन के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बाद दूसरे स्थान पर है।

गिल ने बयान में कहा, ‘‘मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो असाधारण सत्र रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।’’

टाइटंस के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने पिछले दो सत्र में टीम की सफलता में पंड्या के योगदान की सराहना की।

सोलंकी ने बयान में कहा, ‘‘गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी को दो सत्र में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की जिसमें टीम ने एक बार आईपीएल खिताब जीता और एक बार उप विजेता रही।’’

इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘उन्होंने अब अपनी शुरुआती टीम मुंबई इंडियन्स में लौटने की इच्छा जताई है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 3:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement