facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हसरंगा IPL के शुरुआती मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध, टेस्ट से हुए निलंबित

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने हसरंगा को 1.5 करोड़ रूपये में उनके बेस प्राइस में खरीदा था।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:10 PM IST
Sri Lanka Wanindu Hasaranga World Cup 2023 ruled out

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला से निलंबित किये जाने के बाद ऑल राउंडर वानिंदु हसरंगा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मुकाबलों में उपलब्ध हो सकते हैं।

हसरंगा ने पिछले साल अगस्त में सफेद गेंद के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने संन्यास से वापसी कर ली थी जब इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम में चुना गया।

आईसीसी ने सूचित किया कि हसरंगा ने आठ ‘डिमैरिट अंक’ की दहलीज पर पहुंच गये जिन्हें खिलाड़ियों की आचार संहिता के अनुच्छेद 7.6 के अनुसार चार निलंबन अंक में तब्दील कर दिया जो दो टेस्ट मैच या फिर चार वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में निलंबन के बराबर हैं।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हसरंगा को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायरों के फैसले के प्रति नाराजगी दिखाने से संबंधित है। ’’

आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुए तीसरे वनडे के दौरान 37वें ओवर में हसरंगा ने मैदानी अंपायर के हाथ से अपनी कैप छीनी थी और मैच में अंपायरिंग का मजाक उड़ाया था। आईसीसी ने कहा, ‘‘उन पर फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा था और इस उल्लघंन के लिए उनके खाते में तीन डिमैरिट अंक जुड़े।

इससे 24 महीने में उनके कुल आठ डिमैरिट अंक हो गये। ‘‘ हसरंगा के खाते में पहले ही पांच डिमैरिट अंक थे जिसमें से तीन पिछले महीने दाम्बुला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान जोड़े गये थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी निलंबित किया गया था।

आईसीसी ने कहा, ‘‘अब वह आठ डिमैरिट अंक की दहलीज पर पहुंच गये जो संहिता के अनुच्छेद 7.6 के अनुसार चार निलंबन अंक में तब्दील हो गये। चार निलंबन अंक दो टेस्ट या चार वनडे या टी20 अंतरराष्टीय मैच में प्रतिबंध के बराबर हैं, इनमें से जो भी पहले खेला जाये। हसरंगा इस तरह बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दो टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे। ’’

इस बीच आईसीसी ने श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस पर अंपायर से हाथ मिलाते हुए उन्हें अपशब्द कहने के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और तीन डिमैरिट अंक उनके खाते में जुड़ गये। यह उनका 24 महीने में पहला उल्लघंन है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध और जुर्माना स्वीकार लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने हसरंगा को 1.5 करोड़ रूपये में उनके आधार मूल्य में खरीदा था। आईपीएल का अभी दो हफ्तों का ही कार्यक्रम घोषित हुआ है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का सामना 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा जबकि 27 मार्च को उसे हैदाराबाद में मुंबई इंडियंस से खेलना है। फिर 31 मार्च को उसका सामना गुजरात टाइटन्स से होगा।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement