facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन साल से फ्लॉप चल रहे शुभमन गिल की 2024 में कैसे बदली किस्मत? रोहित का ये दाव बदलाव की बड़ी वजह

Advertisement

हर साल जहां शुभमन गिल 30 से कम की औसत से रन बना रहे थे। नंबर 3 पोजिशन पर वह मौजूदा साल में 6 मैचों की 11 पारियों में 49.80 की औसत से 498 रन बना चुके हैं।

Last Updated- March 08, 2024 | 3:56 PM IST
Rohit Sharma and Shubhman Gill

शुभमन गिल जिन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर कहा जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में साल 2020 में बतौर ओपनर डेब्यू किया था। उन्होंने शुरुआत तो ठीक-ठाक की लेकिन बाद में वह इस पोजिशन पर अपने आपको कुछ खास साबित नहीं कर पाए। साल 2021 में जहां उन्होंने 29.87 की औसत से 478 रन बनाए तो 2022 में उनका औसत 29.66 रहा। साल 2023 उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में और खराब गुजरा और वह 28.66 की औसत से ही बन बना सके।

साफ था कि ओपनिंग पोजिशन गिल को सूट नहीं कर रही थी। टीम इंडिया को भी अब नंबर 3 पर एक मंजे हुए बल्लेबाज की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने गिल को 2023 के अंत से ही नंबर 3 पोजिशन पर तराशना शुरू कर दिया। जिसमें उन्हें थोड़ी बहुत सफलताएं भी मिलीं।

साल 2024 गिल के लिए रहा शानदार

साल 2024 में रोहित ने गिल को पर्मानेंट नंबर 3 पर खिलाने का फैसला किया। केप टाउन टेस्ट में उन्होंने 36 रनों की पारी खेलकर अपने टेंपरामेंट का परिचय इस पोजिशन पर दिया। बाद में जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आजमाया गया तो कमाल ही कर दिया। विशाखापत्तनम में जहां उन्होंने 104 रन की शतकीय पारी खेली, तो राजकोट में 91 रनों की जीवट पारी के साथ सबका दिल जीत लिया। यही नहीं, रांची टेस्ट में खेली नाबाद 52 रन और धर्मशाला टेस्ट में 110 रन की पारी खेलकर उन्होंने जता दिया कि वह इस पोजिशन के लिए मुफीद हैं।

हर साल जहां वह 30 से कम की औसत से रन बना रहे थे। नंबर 3 पोजिशन पर वह मौजूदा साल में 6 मैचों की 11 पारियों में 49.80 की औसत से 498 रन बना चुके हैं। जाहिर है कि टीम इंडिया को अपना नंबर 3 मिल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर टीम इंडिया पहुंचती है तो मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन बीते दो सालों में फाइनल में मिली हारों को जीत में बदल सकता है।

धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पहली पारी में इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 422 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। भारत की तरफ से शुभमन गिल (110) और रोहित शर्मा (103) ने शतकीय पारियां खेली।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement