facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Awards 2023: सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, साल की टी20 टीम में 4 भारतीय शामिल

Advertisement

भारतीयों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा

Last Updated- January 22, 2024 | 7:53 PM IST
Suryakumar Yadav

मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया है जिसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, स्पिनर रवि बिश्नोई और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के रूप में तीन और भारतीयों को जगह मिली है।

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम में 11 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिन्होंने साल भर में अपने बल्ले, गेंद या ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया हो। सूर्यकुमार को लगातार दूसरे साल टीम में जगह मिली है। वह आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में भी शामिल हैं।

मुंबई के इस बल्लेबाज ने 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ सात रन के साथ साल की शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार ने अगले दो मैच में 36 गेंद में 51 और 51 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने प्रोविडेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंद में 83 रन की पारी भी खेली और फिर फ्लोरिडा में 45 गेंद में 61 रन बनाए।

साल के अंत में रोहित शर्मा के ब्रेक लेने के कारण सूर्यकुमार को भारतीय टीम की अगुआई करने का मौका भी मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (42 गेंद में 80 रन) और दक्षिण अफ्रीका (36 गेंद में 56 रन) के खिलाफ अर्धशतक जड़े। उन्होंने साल का अंत जोहानिसर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंद में 100 रन की पारी खेलकर किया। भारतीय चौकड़ी के अलावा 11 सदस्यीय टीम में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को जायसवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुना गया है।

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरण टीम के विकेटकीपर होंगे। न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, जिंबाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रामजानी, आयरलैंड के मार्क एडेयर और जिंबाब्वे के रिचर्ड नगारवा को भी टीम में जगह मिली है। महिलाओं में ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 11 सदस्यीय टीम में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय हैं। टीम की अगुआई श्रीलंका की चामरी अटापट्टू करेंगी।

टीम में बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पैरी, ऐश गार्डनर और मेगान शुट के रूप में ऑस्ट्रेलिया की चार, नैट स्विकर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन के रूप में इंग्लैंड की दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर भी टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement