facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC ODI Rankings : वनडे रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले Rohit Sharma, इस पायदान पर पहुंचे ‘हिटमैन’

Advertisement

रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की आक्रामक पारी खेलने के बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Last Updated- October 18, 2023 | 4:28 PM IST
Rohit Sharma

मौजूदा विश्व कप (World Cup 2023) में शानदार लय में चल रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पांच स्थान के सुधार के साथ बल्लेबाजों की सूची में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की आक्रामक पारी खेलने के बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार दो शतकीय पारियों (श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109) के बाद छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी रासी वैन डर डुसेन को चौथे स्थान पर खिसका दिया।

यह भी पढ़ें : Ind vs Ban Match Preview: बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चौथी जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

डिकॉक इस सूची में और ऊपर चढ़ने में नाकाम रहें क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ वह महज 20 रन की पारी ही खेल सके। इस सूची में बड़ा सुधार करने वालों में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (19 स्थान के सुधार के साथ 18वें पायदान) और नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16 स्थान के सुधार के साथ 27वें पायदान पर) शामिल है।

इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर मौजूद है। गिल बीमारी के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मैचों को नहीं खेल सके जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाये। इससे बाबर को शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने का मौका मिल गया।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब है। बांग्लादेश के खिलाफ 45 रन पर दो विकेट लेने के बाद वह शीर्ष पर काबिज जोश हेजलवुड (660 रेटिंग अंक) से महज एक अंक पीछे है। अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान दो स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों में चौथे स्थान पर है। केशव महाराज ने सात स्थान का सुधार किया और वह अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: एक और उलटफेर, नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया

तेज गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह (सात स्थान ऊपर) और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (एक स्थान ऊपर) 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि लुंगी एनगिडी छह स्थान ऊपर 16वें स्थान पर आ गये हैं। बांग्लादेश के अनुभवी शाकिब अल हसन 343 रेटिंग अंकों के साथ वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 4:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement