facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: सिराज की आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी

Advertisement

एशिया कप के फाइनल में अपने यादगार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका को महज 50 रन में समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज को आठ पायदान का फायदा हुआ।

Last Updated- September 20, 2023 | 4:33 PM IST
Mohammed Siraj

ICC Rankings: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाल में समाप्त हुए एशिया कप फाइनल में छह विकेट झटकने के शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग (ICC ODI bowling ranking) में फिर से नंबर एक स्थान पर पहुंच गए।

सिराज ने जनवरी में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था लेकिन मार्च में जोश हेजलवुड ने उन्हें इस स्थान से हटा दिया था। एशिया कप के फाइनल में अपने यादगार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका को महज 50 रन में समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज को आठ पायदान का फायदा हुआ। फाइनल में भारत 10 विकेट से जीता था।

यह भी पढ़ें : ICC ने रिलीज किया World Cup 2023 का एंथम सॉन्ग, रणवीर सिंह और प्रीतम की जोड़ी ने मचाया धमाल

बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव तीन पायदान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गये। तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह दो पायदान के लाभ से 27वें जबकि हार्दिक पंड्या आठ पायदान के लाभ से 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अपना क्रमश: दूसरा और 10वां स्थान बरकरार रखा है। वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक स्थान के फायदे से आठवें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Tim Southee के अंगूठे की होगी सर्जरी,  विश्वकप में खेलने पर फैसला अगले सप्ताह

आल राउंडर की सूची में भारतीयों में शीर्ष 20 में केवल पंड्या शामिल हैं जो एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर काबिज हुए।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement