facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: तीनों फॉर्मेट में दुनिया में नंबर 1 बनी टीम इंडिया, रोहित शर्मा की कप्तानी में किया कमाल

Advertisement

तीनों प्रारूपों में भारत का टॉप रैंकिंग पर पहुंचना क्रिकेट में उनकी लगातार एक्सिलेंसी को बताता है।

Last Updated- March 10, 2024 | 12:47 PM IST
IND vs ENG: Second Test match-Day 4- भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट

इंग्लैंड पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत के साथ भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। इस दौरन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को नंबर 1 रैंकिंग से हटा दिया। गौर करने वाली बात है कि हैदराबाद टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में जोरदार वापस की और इंग्लैंड को हर विभाग में परास्त किया।

भारत ने वाइजैग, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले गए मैचों में कमाल का खेल दिखाया और सीरीज अपने नाम की। साथ ही 122 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया 117 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 111 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। क्राइस्टचर्च में दूसरे न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का परिणाम चाहे जो भी हो, भारत टॉप पर रहेगा।

तीनों फॉर्मेट में टॉप पर है टीम इंडिया

तीनों प्रारूपों में भारत का टॉप रैंकिंग पर पहुंचना क्रिकेट में उनकी लगातार एक्सिलेंसी को बताता है। वनडे रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर है, ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

T20I में, भारत 266 रेटिंग अंकों के साथ टॉप स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 256 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक सभी प्रारूपों में टॉप पर रहा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 सीरीज ड्रॉ करने के बाद टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग टेबल में भी टॉप पर है।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement