facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC T20 Ranking: सेमीफाइल से पहले सूर्यकुमार से इस खिलाड़ी ने छीना नंबर एक T20 बल्लेबाज का ताज, बुमराह 24वें स्थान पर पहुंचे

Advertisement

ICC T20 Ranking: हेड ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नंबर एक रैंकिंग हासिल की। ऑस्ट्रेलिया हालांकि टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

Last Updated- June 26, 2024 | 4:11 PM IST
सेमीफाइल से पहले सूर्यकुमार से इस खिलाड़ी ने छीना नंबर एक T20 बल्लेबाज का ताज, बुमराह 24वें स्थान पर पहुंचे, Before the semi-finals, this player snatched the crown of number one T20 batsman from Suryakumar, Bumrah reached 24th position

ICC T20 Ranking: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवीनतम रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव दिसंबर 2023 से शीर्ष पर थे। हेड ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नंबर एक रैंकिंग हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया हालांकि टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। हेड ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक की मदद से 255 रन बनाए जिसमें सुपर आठ मुकाबले में भारत के खिलाफ 76 रन की पारी भी शामिल है। हेड सूर्यकुमार (842 अंक) से दो अंक आगे हैं। सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं लेकिन उनके पास दोबारा नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका है क्योंकि भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और इस बल्लेबाज को और मौके मिलेंगे।

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तथा मोहम्मद रिजवान भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं। उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है।

Also read: Ind vs Eng: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बदला चुकता करने उतरेगा भारत

भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह 44 स्थान की लंबी छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्पिनर कुलदीप यादव भी 20 स्थान के फायदे से 11वें पायदान पर हैं। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे स्थान हैं। जोश हेजलवुड तीन स्थान के फायदे से वानिंदु हसरंगा के बाद चौथे स्थान पर हैं। मार्कस स्टोइनिस ने संक्षिप्त समय तक शीर्ष पर रहने के बाद ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान श्रीलंका के हसरंगा को गंवा दिया है। स्टोइनिस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और भारत के हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज ऑलराउंडरों की सूची में सबसे अधिक 17 स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement