facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: विनर टीम पर होगी पैसों की बारिश, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान, जानें कितना मिलेगा पैसा

Advertisement

बता दें कि वर्ल्ड कप में दुनिया की टॉप 10 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Last Updated- September 22, 2023 | 8:01 PM IST
ICC

ICC World Cup Prize Money: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2023) शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। अगले महीने की 5 तारीख से आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप के 13वें एडीशन का बिगुल बज जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों ने भारत आना भी शुरू कर दिया है। इस बार का वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है।

बता दें कि वर्ल्ड कप में दुनिया की टॉप 10 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बीच अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) यानी आईसीसी ने इस बार के विश्व कप के लिए प्राइज मनी (World Cup Prize Money) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी के ऐलान से एक बात तो पक्की है कि जीतने वाली टीम मालामाल हो जाएगी।

जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा ?

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण जीतने वाली टीम को 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। भारतीय मुद्रा में कैलकुलेट करें तो यह राशि करीब 33 करोड़ रुपये बनती है।

रनर अप टीम को मिलेंगे 2 मिलियन डॉलर

रनर अप टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि हारने वाली सेमीफाइनलिस्ट टीमों को कुल एक करोड़ डॉलर के टोटल प्राइज पॉट में से 800,000 डॉलर मिलेंगे। 48 मैचों का यह आयोजन 5 अक्टूबर से 10 स्थानों पर खेला जाएगा।

हर मैच जीतने पर भी मिलेगा पैसा

अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में टूर्नामेंट का हर मैच जीतने पर भी प्राइस दिया जाएगा। टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में कम से कम एक बार एक-दूसरे से खेलेंगी और इसमें से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ग्रुप चरण में हर एक मैच जीतने वाली टीम को 40,000 डॉलर (करीब 33.20 लाख) मिलेंगे और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करने पाने वाली छह टीमों को 100,000 डॉलर का प्राइस मिलेगा।

आइयें चार्ट के जरिये जानते है कैसे बंटेगी टोटल प्राइस मनी

विनर टीम: 4,000,000 डॉलर

रनर अप: 2,000,000 डॉलर

सेमी-फ़ाइनल में हारने वाली दो टीमों को: 800,000 डॉलर

ग्रुप चरण के बाद बाहर होने वाली टीमें को : 100,000 डॉलर

प्रत्येक ग्रुप स्टेज मैच जीतने वाली टीम को: 40,000 डॉलर

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement