facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023, NZ vs BAN: विलियमसन ने वापसी पर खेली आकर्षक पारी, लेकिन क्या अंगूठे की चोट पड़ेगी आगे के मैचों पर भारी?

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान को उम्मीद है कि यह गंभीर नहीं होगी और अगले मैच से पहले वह फिट हो जाएंगे

Last Updated- October 14, 2023 | 9:35 AM IST
nz vs ban

केन विलियमसन ने वापसी पर 78 रन की शानदार पारी खेली लेकिन इस दौरान उनके हाथ के अंगूठे में चोट लग गई और न्यूजीलैंड के कप्तान को उम्मीद है कि यह गंभीर नहीं होगी और अगले मैच से पहले वह फिट हो जाएंगे।

विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के इस मैच में एहतियात के तौर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। न्यूजीलैंड ने इस मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करके अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य था और उसने 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर आसान की दर्ज की।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा,‘‘मेरे अंगूठे में थोड़ी चोट लग गई थी जिससे मुझे बल्ला पकड़ने में मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैं रिटायर हो गया। मैं कल इसका स्कैन कराऊंगा और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा।’’

उन्होंने मैच के बारे में कहा,‘‘हमारे गेंदबाजों ने शुरू में शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद मैंने दो अच्छी साझेदारी निभाई और मैच को आखिर तक ले गया। यह शानदार अनुभव रहा। डेरिल मिशेल को इस तरह से बल्लेबाजी करते हुए देखना सुखद था।’’

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें स्कैन के लिए जाना पड़ा। इस वजह से पुरस्कार वितरण समारोह में उनकी जगह नजमुल हसन शंटो आए। उन्होंने हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया।

शंटो ने कहा,‘‘हमने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमें पहले 15 ओवर की अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हमारे शीर्ष कम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने होगी। नई गेंद से अतिरिक्त उछाल मिल रहा था लेकिन बाद में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई थी।’’

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 9:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement