facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup: टीम इंडिया जीती तो होगी पैसों की बारिश, जानें विजेता और उपविजेता को कितने मिलेंगे पैसे?

Advertisement

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup) जितनी वाली टीम को टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा विनिंग प्राइस मिलेगा।

Last Updated- June 28, 2024 | 4:00 PM IST
T20 World Cup Winning Prize

T20 World Cup 2024 Winning Prize: भारतीय क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मात देकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। फाइनल में भारत का मुकाबला शनिवार को साउथ अफ्रीका से होगा जो टूर्नामेंट में अभी तक मजबूत दिखी है।

टी20 विश्व कप 2024 कैरेबियन द्वीप समूह और अमेरिका के नौ स्थानों पर 28 दिनों तक खेला गया। 20 टीमों के बीच भिड़ंत के बाद हम आखिरकार टूर्नामेंट के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गए हैं। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक मैच भी नहीं हारी है और फैंस इस बार टीम इंडिया के ट्रॉफी उठाने का इन्तजार कर रहे हैं।

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup) जितनी वाली टीम को टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा विनिंग प्राइस मिलेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) के अनुसार, विजेता टीम को कम से कम 24.5 लाख डॉलर और उपविजेता को कम से कम 12.8 लाख डॉलर मिलेंगे। भारतीय करेंसी में राशि वजेता टीम के लिए करीब 19.95 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 10.64 करोड़ रुपये मिलेंगे।

-ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल पुरस्कार राशि कितनी है?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 93 करोड़ रुपये के बराबर है।

-ICC T20 World Cup 2024 में भाग लेनी वाली हर टीम कितने पैसे मिलेंगे ?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेने वाली हर टीम को कम से कम 225,000 डॉलर मिले है, जो 1.87 करोड़ रुपये बनते है।

-ICC T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को कितने पैसे मिलेंगे?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हर टीम को 787,500 डॉलर मिलेंगे तो भारतीय मुद्रा में 6.5 करोड़ रुपये के बराबर है।

-ICC T20 World Cup 2024 के सुपर 8 चरण तक पहुंचने वाली टीम को कितना प्राइज मनी मिलेगा?

जो चार टीमें सुपर 8 से बाहर हो जायेगी, उनमें से प्रत्येक टीम को 382,500 डॉलर मिलेंगे, जो करीब 3.1 करोड़ रुपये बनते है।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement