facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind v Aus, 1st ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, 4 बल्लेबाजों ने लगाई फिप्टी

Advertisement

मोहम्मद शमी के 5 विकेटों के बाद टीम इंडिया की जीत में चार भारतीय बल्लेबाजों के अर्धशतकों ने बड़ी भूमिका निभाई।

Last Updated- September 22, 2023 | 10:10 PM IST
Ind Vs Aus 1st ODI

मोहाली में भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 277 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 49वें ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया।

मोहम्मद शमी के 5 विकेटों के बाद टीम इंडिया की जीत में चार भारतीय बल्लेबाजों के अर्धशतकों ने बड़ी भूमिका निभाई। शुभमन गिल (74) के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 71, सूर्यकुमार यादव ने 50 और केएल राहुल ने 58* रन की पारी खेली।

टीम इंडिया ने ओपनरों ने ढाया गजब

इससे पहले 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। लेकिन गायकवाड़ के आउट होते ही भारतीय टीम के दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। इस मैच के साथ वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर (3) रन आउट हो गए। इसके दो ओवर बाद ही गिल को एडम जैम्पा ने बोल्ड कर दिया।

केएल राहुल-सूर्या ने पार लगाया बेड़ा

इसी बीच बल्लेबाजी करने आए कप्तान केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और सधी हुई बल्लेबाजी की। इसी बीच टीम इंडिया को ईशान किशन (18) के रूप में एक और झटका लगा जब कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों झिलाया। अब स्कोर 185/4 हो चला था। लगा कि अब मैच दिलचस्प हो जाएगा। लेकिन तभी राहुल का साथ निभाने आए सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की और बिना कोई जोखिम लिए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

कुछ ही समय में मैच एकतरफा हो गया। जब टीम इंडिया को 12 रन की दरकार थी तब सूर्या (50) बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए। लेकिन ये 80 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी गेम चेंजर साबित हुई। आखिरकार टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उन्होंने पहले ही ओवर में शॉन मार्श (4) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद दोनों अनुभवी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने पारी संभाली। दोनों ने शुरुआत आराम से की लेकिन जैसे ही आंखें जमीं, जोरदार प्रहार करने भी शुरू कर दिए।

दोनों ने आपस में दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। जब यह साझेदारी घातक होती नजर आ रही थी। तभी अर्धशतक बना चुके वॉर्नर (52) को जडेजा ने आउट कर दिया। वॉर्नर ने अपना 29वां वनडे अर्धशतक जमाया। उनके आउट होने के कुछ देर बाद स्मिथ (41) भी शमी की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

ऐसे में मार्नस लाबुशेन और ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली लेकिन यह साझेदारी ज्यादा असरदार नहीं रही। लाबुशेन (39) अश्विन की गेंद पर स्टंप्ड हो गए। वहीं, कैमरन ग्रीन (31) रन आउट हो गए। इस तरह एक समय 300 के सपने देख रही ऑस्ट्रेलिया के 186 रन पर 5 विकेट गिर गए।

ऐसे समय में जोस इंग्लिस ने मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर पारी को 240 के पार पहुंचाया। लेकिन आखिरी 5 ओवरों में ज्यादा प्रहार करने के प्रयास में दोनों ने अपने-अपने विकेट गंवाए। स्टोयनिस 29 रन और इंग्लिस 45 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के लिए शमी ने 5; बुमराह, अश्विन और जडेजा ने 1-1 विकेट झटके।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement