facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Afg: रोहित शर्मा ने अपनी चतुर कप्तानी से पलटा खेल, इस तरह दूसरे सुपर ओवर में भारत की हुई जीत

Advertisement

नियमों के अनुसार एक बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो जाये तो दूसरे सुपर ओवर में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिये नहीं आ सकता ।

Last Updated- January 18, 2024 | 2:51 PM IST
प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर IPL ब्रोडकास्टर स्टार स्पोटर्स पर भड़के रोहित, कहा एक दिन विश्वास…, Rohit got angry at IPL broadcaster Star Sports for violation of privacy, said that one day Vishwas
Rohit Sharma

Ind vs Afg: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट ? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद से पहले जब भारतीय कप्तान पवेलियन लौटे तो सभी के जेहन में यही सवाल था । असल ने रोहित ने जबर्दस्त सूझबूझ और टीमभावना का प्रदर्शन किया ।

भारत को मैच जीतने के लिये आखिरी गेंद पर दो रन चाहिये थे और वह चाहते थे कि विकेटों के बीच दौड़ में बेहतर रिंकू सिंह मैदान पर आयें । दूसरे सुपर ओवर में रोहित फिर रिंकू के साथ पारी का आगाज करने उतरे ।

नियमों के अनुसार एक बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो जाये तो दूसरे सुपर ओवर में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिये नहीं आ सकता । ऐसे में रोहित दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिये कैसे उतरे । एक मैच अधिकारी ने बाद में बताया कि विरोधी कप्तान या कोच को कोई ऐतराज नहीं हो तो बल्लेबाज दूसरे सुपर ओवर में फिर आ सकता है ।

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने हालांकि कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि क्या हुआ (रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए या आउट) । क्या कभी दो सुपर ओवर हुए हैं । हम नये नियम बनाते रहते हैं और उन्हें परखते रहते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें नियम नहीं बताया गया था । भविष्य में इस तरह की चीजों की सूचना लिखित में दी जानी चाहिये । वैसे हमने अच्छा खेला और मुझे नहीं लगता कि चर्चा नियमों पर होनी चाहिये ।’’

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement