facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind Vs Aus 3rd ODI: गिल समेत ये 5 खिलाड़ी नहीं होंगे उपलब्ध, रोहित ने बताया कारण

Advertisement

गिल को जहां विश्राम दिया गया है वहीं एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले अक्षर पटेल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रहे हैं।

Last Updated- September 26, 2023 | 7:04 PM IST
Indian Cricket Team in India v Bangladesh, Asia Cup

Ind Vs Aus 3rd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मंगलवार को कहा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) सहित पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित है जबकि कुछ खिलाड़ियों ने घर लौटने का विकल्प चुना है।

तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहे भारत को इस तरह से अंतिम वनडे के लिए 13 खिलाड़ियों में से टीम का चयन करना होगा। गिल को जहां विश्राम दिया गया है वहीं एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले अक्षर पटेल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रहे हैं।

शमी, शार्दुल समेत हार्दिक घर लौटे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर तथा श्रृंखला में एक भी मैच नहीं खेलने वाले हार्दिक पंड्या अपने घर लौट गए हैं।

रोहित ने तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा,‘‘हमारे कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जबकि कुछ खिलाड़ी निजी कारणों से घर लौट गए हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। अभी हमारे पास चयन के लिए केवल 13 खिलाड़ी मौजूद हैं।’’

गिल को विश्राम

उन्होंने कहा,‘‘गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि शमी, हार्दिक और शार्दुल निजी कारणों से घर लौट गए हैं। अक्षर पटेल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।’’ रोहित ने कहा कि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित हैं जिससे उनके चयन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

उन्होंने कहा,‘‘ कुछ खिलाड़ी वायरल की चपेट में आ गए हैं जिससे अभी टीम में अनिश्चितता बनी हुई है और इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते हैं।’’

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement