facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर को खेला जाएगा पहला टेस्ट, पर्थ से होगी सीरीज की शुरुआत

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया अमूमन अपने सत्र का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेलता रहा है लेकिन भारत के खिलाफ वहां दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा जो 6 से 10 दिसंबर तक चलेगा।

Last Updated- March 26, 2024 | 4:57 PM IST
IND v SA: Victory is necessary for India, otherwise Australia team will cause big loss.

Ind vs Aus Test Series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी।

ऑस्ट्रेलिया अमूमन अपने सत्र का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेलता रहा है लेकिन भारत के खिलाफ वहां दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा जो 6 से 10 दिसंबर तक चलेगा। यह दिन रात्रि मैच होगा।

तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि मेलबर्न हमेशा की तरह 26 से 30 दिसंबर के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। सिडनी में नए साल पर 3 से 7 जनवरी के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अगली गर्मियों के लिए अपने क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा की। भारत के खिलाफ श्रृंखला इसका हिस्सा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यक्रम प्रमुख पीटर रोच ने कहा कि पर्थ को पहले टेस्ट की मेजबानी का अधिकार देने के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक इसका दोनों देशों के दर्शकों के लिए अनुकूल प्रसारण क्षेत्र का होना है।

उन्होंने कहा,‘‘हमारी राष्ट्रीय टीम की स्पष्ट सलाह है कि टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत उन स्थानों पर की जानी चाहिए जहां वे अधिक सहज हों तथा पर्थ और ब्रिस्बेन इस तरह के स्थान हैं जहां उन्हें अधिक फायदा मिल सकता है।’’

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को घोषणा की थी की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली यह श्रृंखला पांच टेस्ट मैच की होगी। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement