facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IND vs AUS टेस्ट: रोहित शर्मा कब जुड़ेंगे टीम इंडिया से? आ गई अपडेट

Advertisement

रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

Last Updated- November 21, 2024 | 5:58 PM IST
Bengaluru: India’s captain Rohit Sharma

भारत के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे और पर्थ में टीम से 24 नवंबर को जुड़ेंगे। इस दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन होगा। रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। 15 नवंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद से उनके ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह 24 नवंबर को भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। भारतीय टीम तीन बैच में 10 और 11 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रोहित अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत में ही रुके थे।

पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोहित 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले पर्थ पहुंच सकते हैं, लेकिन अब साफ है कि वह अपनी यात्रा को कुछ दिन और टाल चुके हैं।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement