facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs BAN, T20 World Cup 2024 Warm-Up match: भारत ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग

Advertisement

आज के मैच में विराट कोहली भारत की तरफ से और मुस्तफिजुर रहमान और तस्किन अहमद बांग्लादेश की तरफ से नहीं खेल रहे हैं।

Last Updated- June 01, 2024 | 8:55 PM IST
Rohit Sharma India

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के Nassau County International Cricket Stadium में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एकमात्र अभ्यास मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह स्टेडियम खासकर इसी बड़े टूर्नामेंट के लिए बनाया गया है और ये इसका पहला बड़ा मैच होगा।

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 11.1 ओवर में 103-2 का स्कोर बना लिया है। ऋषभ पंत 53, और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन 1 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 32 गेंदों में 53 रन बनाकर रिटायर हो गए ताकि बाकी बल्लेबाजों को भी मौका दिया जा सके। उन्होंने 32 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान ऋषभ ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

आज के मैच में विराट कोहली भारत की तरफ से और मुस्तफिजुर रहमान और तस्किन अहमद बांग्लादेश की तरफ से नहीं खेल रहे हैं।

बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। और उनका एक और अभ्यास मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं, भारत ने सिर्फ नेट प्रैक्टिस की है और ये उनका अमेरिका में पहला टी20 मैच होगा।

टी20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश – अभ्यास मैच

प्लेइंग इलेवन जैसा कोई कॉन्सेप्ट अभ्यास मैच में नहीं होता क्योंकि टीम के पूरे स्क्वाड को ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलता है। बस इतना ध्यान रखना होता है कि सिर्फ 10 बल्लेबाज ही आउट हो सकते हैं और कोई एक गेंदबाज चार ओवर से ज्यादा नहीं फेंक सकता है।

भारतीय टीम (टी20 विश्व कप 2024 के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली (आज के मैच में नहीं खेल रहे), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

बांग्लादेश टीम (टी20 विश्व कप 2024 के लिए)

लिटन दास, सौम्य सरकार, नजमुल होसेन शांतो (कप्तान), तोहिद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमदुल्लाह, जाकिर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन, रिषाद होसेन, तास्किन अहमद (आज के मैच में नहीं खेल रहे), मुस्तफिजुर रहमान (आज के मैच में नहीं खेल रहे), शोरिफुल इस्लाम, तनज़ीद हसन, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम

भारत बनाम बांग्लादेश अभ्यास मैच का लाइव प्रसार कैसे देखें?

आज के भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा।

अंग्रेजी कमेंट्री: Star Sports 1 HD/SD और Star Sports 2 HD/SD
हिंदी कमेंट्री: Star Sports Hindi HD/SD
अन्य भाषाओं में प्रसारण: मैच को 7 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी दिखाया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग
Disney Plus Hotstar: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney Plus Hotstar पर फ्री उपलब्ध होगी।
कमेंट्री: हिंदी और अंग्रेजी सहित छह भाषाओं में कमेंट्री मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement