facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG, 3rd Test, Day 4: गिल और जायसवाल की शानदार पारी, मजबूत स्थिति में भारत

Advertisement

जायसवाल के साथ दूसरे छोर पर सरफराज खान 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ाई।

Last Updated- February 18, 2024 | 1:40 PM IST
Third Test - India v England
Third Test - India v England

शुभमन गिल शतक से चूक गए लेकिन उनकी और यशस्वी जायसवाल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 314 रन बनाए।

भारत की कुल बढ़त 440 रन की हो गई है और उसने मैच पर अच्छी तरह से शिकंजा कर दिया है। भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं जिन्हें अपने परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण दूसरे दिन खेल बीच में छोड़ना पड़ा था। गिल (91) का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह रन आउट होने के कारण केवल नौ रन से शतक से चूक गए।

पीठ में दर्द के कारण तीसरे दिन 104 रन बनाने के बाद क्रीज छोड़ने वाले जायसवाल ने गिल के आउट होने के बाद फिर मोर्चा संभाला। वह अभी 189 गेंद पर 149 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल हैं।

जायसवाल के साथ दूसरे छोर पर सरफराज खान 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ाई। भारत ने सुबह दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल और कुलदीप यादव (27) ने एक घंटे तक इंग्लैंड को सफलता नहीं मिलने दी और चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

कुलदीप ने अपने जोड़ीदार की तुलना में अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा। कुलदीप ने हार्टली की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और कुछ कदम तक रन लेने के लिए आगे बढ़े। बेन स्टोक्स ने हालांकि फुर्ती दिखाई और तुरंत ही गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका जिन्होंने गिल को रन आउट कर दिया। भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज गिल ने अपनी पारी में 191 गेंद खेली तथा 9 चौके और दो छक्के लगाए।

कुलदीप की 91 गेंद तक चली पारी का अंत रेहान अहमद ने किया, जिनकी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में जो रूट के सुरक्षित हाथों में चली गई।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement