facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG 3rd Test: भारत की पहली पारी 445 रन पर सिमटी, रोहित शर्मा और जडेजा ने जड़ी सेंचुरी

Advertisement

पहली पारी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा के बाद जडेजा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। रोहित शर्मा ने भी शतक जड़ा और वो पहले ही दिन आउट हो गए थे।

Last Updated- February 16, 2024 | 1:49 PM IST
Third Test - India v England

IND vs ENG Test Match: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 445 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 131 और रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली।

इसके अलावा अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने क्रमश: 62 और 46 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने चार जबकि रेहान अहमद ने दो विकेट चटकाए।

अंत में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी 30 रनों की अहम साझेदारी निभाई जिससे टीम इंडिया को 450 रन के करीब पहुंचने में मदद मिली।
बुमराह ने अच्छी पारी खेलते हुए 26 रन बनाये जबकि दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 37 रन बना कर आउट हुए।

दूसरे दिन के पहले ही घंटे में आउट हुए कुलदीप और जडेजा

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले घंटे में अपने रात के बल्लेबाजों रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव को खो दिया।

पहली पारी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा के बाद जडेजा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। रोहित शर्मा ने भी शतक जड़ा और वो पहले ही दिन आउट हो गए थे।

टीम इंडिया को लगी 5 रनों की पेनल्टी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की एक गलती की वजह से भारतीय टीम को 5 रनों की पेनल्टी लगी है। दरअसल अंपायर जोएल विल्सन ने अश्विन को पिच के बीच में दौड़ने के लिए चेतावनी दी और उसके बाद 5 पेनल्टी रन का संकेत दिया। इसका मतलब है कि इंग्लैंड अब अपनी पारी 5/0 से शुरू करेगा।

भारत को ये पेनल्टी रन इसलिए दिए गए क्योंकि कल टीम इंडिया को पिच के बीच में दौड़ने के लिए पहली चेतावनी दी जा चुकी थी। अंपायर ने यह चेतावनी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को दी थी जो अंपायर से फैसले से नाखुश नजर आये थे।

बता दें कि पिच के बीच में दौड़ने पर पहले टीम को वार्निंग या चेतावनी दी जाती है और दूसरी बार ऐसा होने पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी जाती है।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement