facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Eng 4th Test: स्पिन की मददगार पिच से रांची में मुकाबला बराबरी का होगा: ओली पोप

Advertisement

Ind vs Eng 4th Test: हैदराबाद, विशाखापत्तनम और राजकोट में सभी टेस्ट में ‘स्पोर्टिंग पिच’ थीं जो मुख्य रूप से स्पिनरों के लिए मुफीद नहीं थी।

Last Updated- February 21, 2024 | 8:28 PM IST
स्पिन की मददगार पिच से रांची में मुकाबला बराबरी का होगा: पोप , Ind vs ENG: The match in Ranchi will be equal due to the spin-friendly pitch: Pope

Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड के उप कप्तान ओली पोप ने बुधवार को कहा कि चौथे टेस्ट में ‘टर्न’ लेती पिच से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि मुकाबले में शुरू से ही स्पिनरों को मदद मिलने से मुकाबला बराबरी का हो जायेगा। हैदराबाद, विशाखापत्तनम और राजकोट में सभी टेस्ट में ‘स्पोर्टिंग पिच’ (जिसमें स्पिनरों और तेज गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों को मदद मिले) थीं जो मुख्य रूप से स्पिनरों के लिए मुफीद नहीं थी बल्कि इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ मौजूद था।

पोप ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर यह पहली गेंद से स्पिन होती है तो इससे टॉस की भूमिका महत्वहीन हो जायेगी। इससे मैदान पर बराबरी की टक्कर होगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘काफी दफा शुरू में विकेट सपाट होता है लेकिन फिर यह खराब होने लगता है। हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला टेस्ट जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले दो टेस्ट जीते। अगर आप थोड़े सपाट विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हैं तो इससे नतीजा तय नहीं होता लेकिन इससे आपको फायदा मिलता है।’’

हैदराबाद में इंग्लैंड के नायकों में एक पोप को लगता है कि जिस विकेट पर अच्छा टर्न मिलेगा, इससे उन्हें विकेट झटकने के विकल्प मिल जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम जैसी उम्मीद लगाये हैं, अगर यह थोड़ा इसी तरह बर्ताव करेगा तो हमारा मैच में पलड़ा भारी हो जायेगा। हमारे पास कुछ युवा स्पिनर हैं, उन्हेांने कुछ अच्छी पिचों पर अच्छी गेंदबाजी की है। इससे निश्चित रूप से हमें विकेट झटकने के मौके मिलेंगे। उन्होंने सपाट पिच पर भी अच्छा काम किया है।’’

पोप ने भारतीय स्पिनरों के असर को कम करने के लिए स्वीप शॉट का सहारा लिया था और 196 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिच स्पिन करेगी तो हमें और अधिक स्वीप शॉट और नये तरह के शॉट देखने को मिलेंगे। हमने महसूस किया कि जडेजा, अश्विन और कुलदीप स्पिन लेती पिचों पर किस तरह का खतरा पैदा कर सकते हैं।’’

पोप ने कहा, ‘‘हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें दबाव में बनाये रखना होगा जैसा हमने हैदराबाद में दूसरी पारी में किया था। अगर पिच वैसे ही स्पिन करती है तो टेस्ट से पहले हमारा काफी मनोबल बढ़ा होगा।’’ भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है तो पोप को लगता है कि मेजबान टीम अक्षर पटेल के रूप में चौथा स्पिनर उतार सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत चौथे स्पिनर को लायेगा, जब वे विकेट देखेंगे और आज दोपहर इस पर ट्रेनिंग करेंगे तभी हमें पता चलेगा कि वे क्या करते हैं। वे पिच से क्या चाहते हैं, वे कुछ घास रखे रहना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पिच पर इतना पानी दिया है कि हमें संभवत: भारत से अतिरिक्त स्पिनर की उम्मीद है। जसप्रीत नहीं है तो अक्षर पटेल निश्चित रूप से उनका विकल्प होगा।’’

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement