facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG: राहुल-जडेजा के बाद अब Shreyas Iyer भी चोटिल, बचे हुए तीन टेस्ट से हो सकते है बाहर

Advertisement

भारतीय चयनकर्ताओं को अभी अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करनी है जो वे शुक्रवार को कर सकते हैं। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।

Last Updated- February 09, 2024 | 4:14 PM IST
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कमर और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत की है जिसके बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।

अय्यर को कमर में लगातार परेशानी हो रही है जिसके लिए उन्होंने पिछले साल सर्जरी भी करायी थी। अय्यर (29 वर्ष) ने पहले दो टेस्ट में 35, 13, 27 और 29 रन की पारी खेली थी। वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये थे।

केएल राहुल और जडेजा भी चोटिल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने खिंचाव और कमर में दर्द की शिकायत की है। ’’ भारत पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रहा है क्योंकि उसके मुख्य खिलाड़ी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोटिल हैं।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और उनके राजकोट और रांची में होने वाले मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

भारतीय चयनकर्ताओं को अभी अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करनी है जो वे शुक्रवार को कर सकते हैं। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय खिलाड़ी 11 फरवरी को राजकोट पहुंचेंगे और इंग्लैंड के एक दिन बाद वहां पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 4:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement