facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के चाय तक पांच विकेट पर 172 रन

Advertisement

Ind vs Eng: इंग्लैंड की टीम अब भी भारत से 18 रन से पीछे है। भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

Last Updated- January 27, 2024 | 3:32 PM IST
IND vs ENG: First Test match-Day 3
IND vs ENG, 1st Test Day 3

IND vs ENG, 1st Test, Day 3: भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दूसरी पारी में 172 रन तक पांच विकेट खो दिए। चाय ब्रेक तक ओली पोप 67 और बेन फोक्स दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम अब भी भारत से 18 रन से पीछे है। भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी के 246 रन के जवाब में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की थी। पिच पर भारतीय स्पिनरों के लिए काफी टर्न और ‘ग्रिप’ मौजूद थी और साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए ‘रिवर्स स्विंग’ का भी संकेत दिखा लेकिन उन्होंने अपने कौशल से मुफीद परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट (52 गेंद में 47 रन) को लेंथ गेंद से आउट करने में सफलता हासिल की और फिर नीची रहती गेंद से जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

रूट ने पगबाधा के फैसले को बदलने के लिए डीआरएस भी लिया लेकिन यह सफल नहीं हो सका। ओली पोप अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान मजबूत दिखायी दिये लेकिन अन्य बल्लेबाजों को मेजबान टीम के अनुभवी स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से काफी परेशानी हुई। जडेजा ने लंच के बाद सत्र में जॉनी बेयरस्टो (10) को आउट किया।

बेयरस्टो ने पहले तो बाहर जाती गेंद को छोड़ दिया लेकिन अगली स्ट्रेट गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। वहीं अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं दफा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट लिया। लगातार तीन ओवर मेडन जाने के बाद बायें हाथ के बल्लेबाज ने दबाव कम करने के प्रयास में आगे बढ़कर खेलने का फैसला किया लेकिन गेंद उनके बल्ले से निकलकर स्टंप उखाड़ गयी। यह दिन का सर्वश्रेष्ठ पल रहा।

यह भी पढ़ें : Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का स्कोर

दूसरी पारी शुरू करने में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली (31) ने भारत के बड़ी बढ़त हासिल करने के बावजूद कोई अफरातफरी नहीं दिखायी और संयम से भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए स्वीप और रिवर्स स्वीप की रणनीति जारी रखी।

क्राउली ने इस दौरान साइटस्क्रीन पर एक छक्का भी जड़ा। भारत को हालांकि पहले विकेट के लिए ज्यादा इतंजार नहीं करना पड़ा। अश्विन ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए क्राउली को पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों आसान कैच आउट कराया।

इससे पहले सुबह भारत देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सका और 54 मिनट में ही बचे हुए तीन विकेट गिर गये। जडेजा की निगाहें चौथा टेस्ट शतक लगाने पर लगी थीं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और जो रूट की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। ऑफ स्टंप गेंद को डिफेंड करने के प्रयास में जडेजा फ्रंटफुट पर आ गये लेकिन गेंद ने काफी टर्न लिया और उनके पैड पर लगी।

अंपायर क्रिस गाफने ने ऊंगली उठा दी और जडेजा ने रिव्यू लिया जिससे भी स्पष्ट नहीं हुआ तो तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। अगली ही गेंद पर रूट ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया। जिसके बाद रेहान अहमद ने अक्षर को क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे भारत ने एक भी रन जोड़े अंतिम तीन विकेट गंवा दिये।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 3:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement