facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Eng: बुमराह के 6 विकेट से भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 253 रन पर समेटा

Advertisement

Ind vs Eng: बुमराह को वामहस्त स्पिनर कुलदीप यादव का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए तीन विकेट लिये।

Last Updated- February 03, 2024 | 5:10 PM IST
बुमराह और शमी को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद: स्टीव हार्मिसन , Love watching Bumrah and Shami bowling: Steve Harmison
IND vs ENG 2nd Test match: Day 2

Ind vs Eng: जसप्रीत बुमराह ने स्पिनरों की मददगार पिच में तेज गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए छह विकेट झटके जिससे पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 55.5 ओवर में 253 रन सिमट गयी। पहली पारी के बाद भारत के पास 143 रन की बढ़त है।

बुमराह को वामहस्त स्पिनर कुलदीप यादव का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए तीन विकेट लिये। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 78 गेंद में 76 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 54 गेंद में 47 रन की आक्रामक पारी खेली। इससे पहले दिन के शुरुआती सत्र में भारत की पहली पारी 112 ओवर में 396 रन पर खत्म हुई थी।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक के दौरान 290 गेंदों की पारी में 19 चौके और सात छक्के जड़े।

इंग्लैंड के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये थे। शोएब बशीर और रेहान अहमद को भी तीन-तीन सफलता मिली थी।

Advertisement
First Published - February 3, 2024 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement