facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG: राहुल-जडेजा की चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, चयनकर्ताओं के सामने पैदा हुई दुविधा

Advertisement

हरफनमौला जडेजा की कमी पूरी कर पाना किसी के लिये भी मुश्किल है और राहुल सितंबर में सर्जरी के बाद वापसी से वनडे और टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं ।

Last Updated- January 30, 2024 | 6:21 PM IST
जडेजा और राहुल के अर्धशतक, भारत ने 175 रन की बढ़त हासिल की , India vs England, 1st Test: Half centuries from Jadeja and Rahul, India took a lead of 175 runs
Representative Image

रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को अचानक लगी चोटों से भारतीय टीम के सामने चयन की दुविधा पैदा हो गई है जिसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद श्रृंखला में वापसी करनी है।

जडेजा और राहुल ने हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाकर वापसी की। जडेजा को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है जबकि राहुल को दाहिने जांघ की मांसपेशी में दर्द है।

जडेजा की जगह भरना मुश्किल

हरफनमौला जडेजा की कमी पूरी कर पाना किसी के लिये भी मुश्किल है और राहुल सितंबर में सर्जरी के बाद वापसी से वनडे और टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं । विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से वैसे भी बाहर हैं लिहाजा शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारत के सामने कई चुनौतियां होंगी ।

सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर टीम में शामिल

चयनकर्ताओं ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है । रजत पाटीदार हैदराबाद में भारत की 15 सदस्यीय टीम में थे । वह मध्यक्रम में राहुल की जगह ले सकते हैं जबकि जडेजा की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है ।

भारतीय टीम चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज के साथ भी उतर सकती है जैसा इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में किया था । ऐसे में मोहम्मद सिराज पर कुलदीप को तरजीह मिलेगी ताकि सरफराज या वॉशिंगटन को मध्यक्रम में उतारा जा सके ।

जडेजा की ही तरह सौरभ बायें हाथ के स्पिनर हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शतक भी लगा चुके हैं । हैदराबाद के एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर अब तक दो टेस्ट खेले गए हैं और पिच बल्लेबाजों की मददगार रहती है ।

भारत ने 2019 में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 502 रन बनाये थे । रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहली पारी में 176 रन जोड़े थे । महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि अंतिम एकादश में कुलदीप को जगह मिलनी चाहिये ।

कुलदीप को मिलनी चाहिये जगह: कुंबले

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर भारत को लगता है कि सिर्फ एक तेज गेंदबाज से काम चल जायेगा तो कुलदीप को टीम में रखना चाहिये । उसके पास विविधता है और विकेट टर्न ले सकता है ।’’

चार टेस्ट के अपने कैरियर में अपनी प्रतिभा की बानगी दे चुके आफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी चयन के दावेदार हैं । उन्होंने पांच पारियों में नाबाद 85 और नाबाद 95 रन बनाये हैं और दो विकेट भी लिये हैं । पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह ने कहा कि हरफनमौला उपयोगी होता है लेकिन अंतिम एकादश में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रजत पाटीदार को राहुल की जगह और जडेजा की जगह कुलदीप को उतारा जा सकता है । हमें इंग्लैंड की नकल करके चार स्पिनरो को उतारने की जरूरत नहीं है । अपनी धरती पर दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हमारी ताकत रहे हैं । हमें उसी पर अडिग रहना चाहिये ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पारी की शुरूआत शुभगन गिल और यशस्वी जायसवाल को करनी चाहिये और रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिये ।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement