facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ENG: रांची की पिच देख स्टोक्स हुए हैरान, कहा-इस तरह की पिच पहले कभी नहीं देखी

Advertisement

भारत पांच मैच की सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार से यहां खेला जाएगा। मैच से पहले हालांकि पिच को लेकर चर्चा बनी हुई है जिसमें दरार पड़ी हुई हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 1:36 PM IST
Third Test - India v England

Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए तैयार की गई पिच को लेकर कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की पिच नहीं देखी।

भारत पांच मैच की सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार से यहां खेला जाएगा। मैच से पहले हालांकि पिच को लेकर चर्चा बनी हुई है जिसमें दरार पड़ी हुई हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार स्टोक्स ने कहा,‘‘यह देखने में दिलचस्प लग रही है। मैं इस तरह की पिच के बारे में नहीं जानता इसलिए अधिक कुछ नहीं कह सकता हूं। मैंने इससे पहले कभी इस तरह की पिच नहीं देखी इसलिए मुझे किसी तरह का अंदाजा नहीं है। मैं नहीं जानता कि यह किस तरह का व्यवहार करेगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ड्रेसिंग रूम से देखने पर इसमें घास नजर आती है लेकिन जब आप पास जाते हो तो यह पूरी तरह से भिन्न दिखती है। इसमें कुछ दरारें नजर आती हैं।’’

पिच की प्रकृति के कारण इंग्लैंड को अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करने में भी देर हुई। मार्क वुड की जगह तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन का टीम में जगह बनाना तय है लेकिन अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि शोएब बशीर के रूप में चौथा स्पिनर रखना है या डैन लॉरेंस के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज। लॉरेंस उपयोगी ऑफ स्पिनर भी हैं।

चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर सकते हैं स्टोक्स 

स्टोक्स ने कहा,‘‘रॉबिंसन के पास अविश्वसनीय कौशल है जिससे वह दुनिया में कहीं भी सफल गेंदबाज बन सकता है। इंग्लैंड में हमने देखा कि वह बेहद कुशल गेंदबाज है लेकिन पाकिस्तान में हमने उसमें इससे भी अधिक कुछ देखा।’’

माना जा रहा है कि स्टोक्स चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर सकते हैं। इस बारे में इस ऑलराउंडर ने कहा,‘‘मेरा घुटना गेंदबाजी करने के लिए बेहतर स्थिति में है। उस 20 मिनट के बैरियर को पार करना अच्छा है जिस पर अभी मैं काम कर रहा हूं। यह थोड़ा सख्त है लेकिन हम अभी इंतजार करेंगे।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 1:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement