facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs NZ, 1st Test Day 2: ऋषभ पंत को फिर से लगी उसी घुटने पर चोट, मैदान से बाहर जाना पड़ा

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में, रवींद्र जडेजा की एक तेज टर्न लेती गेंद डेवॉन कॉन्वे के फुटमार्क के किनारे से टकराकर सीधे पंत के दाएं घुटने पर जा लगी।

Last Updated- October 17, 2024 | 5:03 PM IST
Rishabh Pant

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर चोटिल हो गए और न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। विकेटकीपिंग के दौरान यह चोट लगी, जिसने पंत और टीम दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी एक तेज टर्न लेती गेंद ने डेवॉन कॉन्वे के फुटमार्क के किनारे को छूकर जोर से टर्न लिया। कॉन्वे ने ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए। गेंद स्टंप्स के पास से निकलकर सीधे पंत के दाएं घुटने पर जा लगी, जहां पैड नहीं था। दर्द से कराहते हुए पंत जमीन पर गिर पड़े। तुरंत फिजियो को बुलाया गया और पंत की देखभाल की गई। हालांकि, पंत इतने दर्द में थे कि उनसे चला नहीं जा रहा था इसलिए उन्हें मैदान के बाहर ले जाना पड़ा।

गौर करने वाली बात है कि यह चोट पंत के उसी घुटने पर लगी है जो उस सड़क दुर्घटना के दौरान चोटिल हुआ था।

ध्रुव जुरेल ने पंत की जगह ली और मैदान पर विकेटकीपिंग के लिए उतरे। गौरतलब है कि पंत लंबे समय तक सड़क दुर्घटना के कारण क्रिकेट से बाहर रहे थे और हाल ही में आईपीएल में सफल वापसी की थी। उनकी यह चोट टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement