facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs NZ, 1st Test Day 3: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे ऋषभ पंत

Advertisement

पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

Last Updated- October 18, 2024 | 10:45 AM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

IND vs NZ, 1st Test Day 3: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन घुटने में चोट लगने के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले यह जानकारी दी।

टीम प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ऋषभ पंत मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम उनकी प्रगति पर निगरानी रखे हुए है।’’ पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे।

Also read: IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, 46 रन पर ढेर; देखें टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे कम स्कोर की लिस्ट

गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 में कार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं। इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया था कि पंत के घुटने में सूजन आ गई है लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।

रोहित ने प्रेस कांफ्रेस में बताया, ‘‘दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है।’’

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement