facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs NZ : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के ‘खतरे’ से निपटने के लिये अनुभव पर भरोसा : कोंवे

Advertisement

न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ ICC टूर्नामेंटों के नॉकआउट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

Last Updated- November 13, 2023 | 4:42 PM IST
IND vs ENG, WC 2023 Preview: Difficult for England to crack down on India's Ashwamedhi campaign

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कोंवे ने कहा है कि बुधवार को यहां वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के ‘खतरे’ से निपटने के लिये उनकी टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर भरोसा है। न्यूजीलैंड 45 मैचों के लीग दौर के बाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहा। उनका भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हराया था

न्यूजीलैंड की टीम ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। कोंवे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि भारतीय टीम कितनी खतरनाक है। वह लय में है और काफी मजबूत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम इस चुनौती के लिये तैयार हैं। सेमीफाइनल में मेजबान के खिलाफ खेलना रोमांचक होगा। हमें पता है कि वह खतरनाक है लेकिन हम भी तैयार हैं।’’

Also read: Ind vs Ned: कुलदीप और जडेजा के खिलाफ खेलकर काफी कुछ सीखा , कहा डच बल्लेबाज निदामानुरू ने

न्यूजीलैंड को अपने सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव पर भरोसा

कोंवे ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये एक और खास मौका है। हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं जो इन हालात का सामना पहले भी कर चुके हैं। हमें उनके अनुभव पर भरोसा है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप फाइनल खेलना है और हम उससे एक जीत दूर है। हम अच्छा क्रिकेट खेलते रहेंगे।’’

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष तीन बल्लेबाजों में हैं। उन्होंने अब तक तीन शतक और दो अर्धशतक समेत 565 रन बनाये हैं। कोंवे ने कहा, ‘‘रचिन के लिये यह शानदार वर्ल्ड कप रहा है। हम सभी को पता है कि वह कितना अच्छा खिलाड़ी है। वर्ल्ड कप में इस तरह का प्रदर्शन बेहतरीन है।’’

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement