facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind Vs NZ: भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, न्यूजीलैंड के 10 ओवर में 2 विकेट लुढ़के

Advertisement

खबर बनाने तक न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे।

Last Updated- October 22, 2023 | 3:24 PM IST
World Cup 2023: Hardik's absence makes Ashwin's selection difficult in Lucknow

Ind Vs NZ, World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का बड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने शुरू के दस ओवर में ही दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पीछे दखेल दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्व कप मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम में दो बदलाव

भारत ने दो बदलाव करते हुए चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शारदुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल सकेंगे।

पुणे में गुरुवार को मैच के दौरान लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया। वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं। भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है।

भारत को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। खबर बनाने तक न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement