facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs NZ: घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार, Rohit Sharma ने खुद को बताया सबसे बुरे दौर में

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "यह मेरे करियर का सबसे बुरा दौर है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"

Last Updated- November 03, 2024 | 4:31 PM IST
Rohit Sharma
Rohit Sharma

Ind vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से मिली हार को अपने करियर का सबसे बुरा दौर बताया है। रविवार को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को पहली बार अपने ही घर में 0-3 से सीरीज में हार झेलनी पड़ी। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई।

“पूरी जिम्मेदारी मेरी है”- Rohit Sharma

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “यह मेरे करियर का सबसे बुरा दौर है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।” उन्होंने कहा कि इस तरह घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हारना “आसानी से पचने वाली बात नहीं है।”

घरेलू मैदान पर हार पचाना मुश्किल

रोहित ने कहा, “श्रृंखला गंवाना आसान नहीं होता। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला और कई गलतियां कीं। न्यूजीलैंड ने पूरी श्रृंखला में हमसे बेहतर खेला।” रोहित ने यह भी बताया कि पहले दो टेस्ट में टीम ने पहली पारी में कम रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में 28 रन की बढ़त के बाद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए।

“एक इकाई के रूप में विफल रहे”

उन्होंने कहा, “हम एक टीम के रूप में विफल रहे। इस तरह के छोटे लक्ष्य का पीछा करते वक्त बोर्ड पर रन बनाना जरूरी होता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जब चीजें आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होतीं, तो यह निराशाजनक होता है।”

खुद के प्रदर्शन से भी निराश

कप्तान रोहित ने अपने प्रदर्शन पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा, “मैं कुछ खास योजनाओं के साथ मैदान पर उतरता हूं, लेकिन इस सीरीज में वे सफल नहीं हो पाईं। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला और इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।” रोहित ने स्वीकार किया कि कप्तान और बल्लेबाज के रूप में वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए, और एक टीम के रूप में भी भारत बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रहा।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement