facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs NZ: शमी के पंजे ने कराई भारत की वापसी, न्यूजीलैंड ने दिया 274 रन का टारगेट

Advertisement

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट के दौरान पहली बार दबाव में दिखे। टीम अंतिम 13 ओवर में भारत की सटीक गेंदबाजी के सामने 68 रन ही बना सकी।

Last Updated- October 22, 2023 | 6:36 PM IST
Ind Vs NZ

World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व कप क्रिकेट (ICC Cricket World Cup) मैच में रविवार को यहां 274 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड 50 ओवर में 273 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

कीवी टीम की ओर से डेरिल मिशेल ने 130 जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पांच जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्व कप मैच (World Cup 2023) में रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

शमी ने करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए

भारत ने दो बदलाव करते हुए चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शारदुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर एक विकेट लेते हुए केवल 45 रन दिए। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4.80 की इकॉनमी से 10 ओवर में 48 रन दिए। हालांकि, जडेजा के हाथ आज कोई विकेट नहीं लगी।

भारत के लिए शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर करियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव महंगे साबित हुए। उन्होंने 73 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज ने भी 45 रन पर एक विकेट लिया।

अंतिम 13 ओवर में 68 रन ही बना सकी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट के दौरान पहली बार दबाव में दिखे। टीम अंतिम 13 ओवर में भारत की सटीक गेंदबाजी के सामने 68 रन ही बना सकी।

बता दें कि भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल सकेंगे।

पुणे में गुरुवार को मैच के दौरान लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया। वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं। भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement