facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

IND vs SA 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर

दक्षिण अफ्रीका में यह बुमराह का तीसरा पांच विकेट हॉल है।

Last Updated- January 04, 2024 | 4:13 PM IST
Ind v SA

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने आक्रामक अंदाज में की और पहले सेशन में गिरे सभी चार विकेट चटकाए। उन चार विकेटों की बदौलत, 30 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने अपने 32वें टेस्ट में नौवां पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका में यह बुमराह का तीसरा पांच विकेट हॉल है। बुमराह द्वारा डेविड बेडिंघम, काइल वेरिएने, मार्को जानसन और केशव महाराज को आउट करने पवेलियन भेजा गया। पहली पारी में 55 रन पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 153 रन पर समेट दी थी।

खबर लिखे जाने तक भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 176 रन पर ऑलआउट कर दिया है। इस तरह से भारतीय टीम को जीतने के लिए कुल 79 रन का लक्ष्य मिला है। जिस तरह से पिच बर्ताव कर रही है उसे देखते हुए भारतीय टीम के लिए यह मामूली लक्ष्य भी आसान नहीं होगा।

साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में ऐडन मारक्रम खूब चमके और उन्होंने शतक जमाया। टेस्ट में यह उनका 7वां शतक था। मारक्रम 103 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से बुमराह ने 61 रन देकर 6, मुकेश कुमार ने 2 और सिराज-कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका।

अलग-अलग देशों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

अलग-अलग देशों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
Mat Mdns Wkts BBI BBM Avg Econ SR 5w 10w
In Australia 7 77 32 6/33 9/86 21.25 2.47 51.5 1 0
In England 9 86 37 5/64 9/110 26.27 2.72 57.8 2 0
In India 4 22 14 5/24 8/47 15.64 2.57 36.4 1 0
In New Zealand 2 12 6 3/62 5/101 31.66 3.08 61.6 0 0
In South Africa 8 48 37 5/42 7/74 21 2.95 42.5 3 0
In West Indies 2 15 13 6/27 7/58 9.23 2.44 22.6 2 0

साल-दर-साल जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी रिकॉर्ड

साल-दर-साल जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी रिकॉर्ड
Mat Mdns Wkts BBI BBM Avg Econ SR 5w 10w
Year 2018 9 89 48 6/33 9/86 21.02 2.65 47.4 3 0
Year 2019 3 21 14 6/27 7/58 13.14 2.54 30.9 2 0
Year 2020 4 30 14 4/56 6/110 27.07 2.85 56.8 0 0
Year 2021 9 78 30 5/64 9/110 26.53 2.57 61.7 1 0
Year 2022 5 36 22 5/24 8/47 20.31 2.95 41.3 2 0
Year 2023 1 5 4 4/69 4/69 17.25 2.58 40 0 0
Year 2024 1 1 7 5/49 7/74 10.57 3.89 16.2 1 0

First Published - January 4, 2024 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट