facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs SA: अफ्रीका से शिकस्त के बाद भारत को दो बड़े झटके! धीमी ओवरगति के कारण जुर्माना, WTC के 2 अंक भी कटे

Advertisement

भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है।

Last Updated- December 29, 2023 | 1:20 PM IST
First Test - South Africa v India

IND vs SA Test Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का दस प्रतिशत और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े।

भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है।

ICC ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा ,‘‘ आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई । भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था ।’’

न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है। इसके साथ ही प्रति ओवर डब्ल्यूटीसी का एक अंक कटता है।

कप्तान रोहित शर्मा ने सजा स्वीकार ली 

ICC ने कहा ,‘‘ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सजा स्वीकार कर ली है लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।’’ मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और लैंगटन रूसेरे, तीसरे अंपायर अहसान रजा और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने सजा सुनाई। सेंचुरियन में हार के बाद भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया। अब आस्ट्रेलिया शीर्ष पर है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 1:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement