facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs SL, 3rd ODI: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें तीसरा वनडे मुकाबला

Advertisement

टीम इंडिया तीसरा वनडे जीतने के बावजूद सीरीज नहीं जीत पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि पहला मैच टाई छूटने के बाद दूसरे मैच में उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Last Updated- August 06, 2024 | 12:56 PM IST
Ind vs SL 3rd ODI Match

IND vs SL, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। पहले दो मैच में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से आहत भारतीय क्रिकेट टीम के पास सीरीज बचाने का यह आखिरी मौका है।

भारत को अगर श्रीलंका से 27 साल बाद सीरीज गंवाने से बचना है तो उसको बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्पिनरों पर हावी होकर खेलना होगा।

आखिर बार 1997 में श्रीलंका से सीरीज हारा था भारत

भारत को श्रीलंका के खिलाफ आखरी बार वनडे सीरीज में हार का सामना 1997 में करना पड़ा था। अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई वाली टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की भारतीय टीम को तीनों मैच में हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच तब से 11 वनडे सीरीज हो चुकी है और इन सभी में भारतीय टीम विजयी रही।

हालांकि, टीम इंडिया तीसरा वनडे जीतने के बावजूद सीरीज नहीं जीत पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि पहला मैच टाई छूटने के बाद दूसरे मैच में उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

India vs Sri Lanka: पिच रिपोर्ट

प्रेमदासा की पिच पर स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों प्रभावी हो सकते हैं। पिछले 5 सालों में इस मैदान पर 82% टीमों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे में 18 विकेटों में से 13 विकेट स्पिनरों ने लिए जो दर्शाता है कि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजी का बोलबाला है।

कब और कहां देखें भारत vs श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच

-भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे कब शुरू होगा ?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार 2:30 बजे शुरू होगा।

-भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच कौन से TV चैनल/ऐप पर दिखाया जाएगा ?

फैन्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) भारत और श्रीलंका के बीच का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर दिखाई जाएगी।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement