facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs SL Schedule: श्रीलंका दौरे के लिए शेड्यूल का ऐलान; 26 जुलाई को होगा पहला T20 मैच, जानें कब होंगे बाकी मैच

Advertisement

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टी20 टीम की कमान मिल सकती है, जबकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

Last Updated- July 11, 2024 | 8:30 PM IST

Ind vs SL Schedule 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ इस महीने से शुरू हो रहे दौरे के लिए पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई और अगस्त में श्रीलंका दौरे के दौरान तीन टT20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगी।

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच सभी T20 मैच मैच श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले जाएंगे जबकि वनडे मैचों का आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।

कब होंगे टी20 मैच?

पहला टी20 मुकाबला 26 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई और तीसरा 29 जुलाई को खेला जाएगा।

वनडे मैच कब होंगे?

दोनों टीम के बीच वनडे मैच आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले वनडे मैच एक अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा 4 अगस्त और तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त को होगा।

कोच के रूप में गंभीर का होगा पहला दौरा

भारत की कमान नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) संभालेंगे, जबकि श्रीलंका के पास सनथ जयसूर्या के रूप में नया कोच होगा। गंभीर ने हाल ही में राहुल द्रविड़ की जगह ली है, जिन्होंने भारत को अमेरिका में दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था, जबकि जयसूर्या क्रिस सिल्वरवुड की जगह आए हैं।

स्क्वाड अभी नहीं हुआ ऐलान

भारत ने अभी तक सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए आराम दिया जाएगा।

ऐसी उम्मीद है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टी20 टीम की कमान मिल सकती है, जबकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement