facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ZIM 3rd T20: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच बुधवार को भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Advertisement

तीसरे टी20 मैच से पहले संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप खेलने गई भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Last Updated- July 09, 2024 | 8:27 PM IST
सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया! जानें क्या होगी प्लेइंग XI, देखें पिच रिपोर्ट, IND vs ZIM, 4th T20: Team India will win the series! Know what will be the playing XI, see pitch report

IND vs ZIM 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरी टी20 मुकाबला कल यानी बुधवार को खेला जाएगा। पांच टी20 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम जहां अपना पहला मैच हार गई थी वहीं दूसरे मैच में उसने ज़िम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया था।

दूसरे मैच में 100 रनों की जोरदार जीत के बाद शुभमन गिल (Shubhman Gill) की कप्तानी वाली भारतीय टीम बुधवार को तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे से भिड़ने पर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

संजू, यशस्वी और दूबे ज़िम्बाब्वे पहुंचे

तीसरे टी20 मैच से पहले संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप खेलने गई भारतीय टीम का हिस्सा थे। इन खिलाड़ियों की वापसी के साथ भारत के अपने लाइन-अप में बदलाव कर सकता है और आगे आने वाले मैचों में दबदबा बनाए रख सकता है।

यह भी पढ़े: टीम इंडिया को मिला नया मुख्य कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे गौतम गंभीर

कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार यानी 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच कहां देखें?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर इस मैच को ब्रॉडकास्ट करेगा। सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर किया जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

फैन्स भारत में IND vs ZIM, T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement