facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs ZIM, 4th T20: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच शनिवार को खेला जाएगा चौथा T20, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच शनिवार यानी 13 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

Last Updated- July 11, 2024 | 4:01 PM IST
India vs Zimbabwe

IND vs ZIM, 4th T20: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मार्च शनिवार यानी 13 जुलाई को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया (Team India) अगर चौथा मैच जीत जाती है तो वह सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना लेगी।

भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 23 रन की जीत के साथ पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम जहां अपना पहला मैच हार गई थी वहीं दूसरे और तीसरे मैच में उसने ज़िम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया।

तीसरे मैच में 23 रनों से जीतने के बाद शुभमन गिल (Shubhman Gill) की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को चौथे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अजय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा , तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, शिवम दुबे, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन।

कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा T20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 (Ind vs Zim 4th T20) मैच शनिवार यानी 13 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच चौथा T20 मैच कहां देखें?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर इस मैच को ब्रॉडकास्ट करेगा। सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल या तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर किया जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

फैन्स भारत में IND vs ZIM, T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement