facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

India vs Australia: रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 200 सिक्स पूरे, स्टार्क के ओवर में ठोके 4 छक्के

Advertisement

रोहित टी20 इंटरनेशनल में 200 सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

Last Updated- June 24, 2024 | 8:57 PM IST
Rohit Sharma India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड के आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने भले ही अपना पहला विकेट पारी के दूसरे ओवर में विराट कोहली (0) के रूप में गंवा दिया लेकिन रोहित पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की जमकर खबर ली।

उन्होंने स्टार्क के ओवर में एक के बाद एक कुल 4 सिक्स लगाए और कुल 29 रन बटोरे। यह स्टार्क द्वारा अपने टी20 करियर में 1 ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। वैसे रोहित यहीं नहीं रुके बल्कि पांचवां ओवर फेंकने आए पैट कमिंस की पहली गेंद पर भी हमला बोल दिया और लंबा छक्का लगाया।

किस बल्लेबाज के नाम टी20 इंटरनेशनल में 200 सिक्स हैं?

इस सिक्स के साथ रोहित के टी20 इंटरनेशनल में 200 सिक्स हो गए हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल में 200 सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इस मैच के शुरू होने के पहले उन्हें इस मुकाम को छूने के लिए 5 सिक्स की जरूरत थी और रोहित इस रिकॉर्ड को शानदार अंदाज में मुकम्मल किया।

रोहित के बाद टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स मार्टिन गप्टिल (173 सिक्स) के नाम है। एक्टिव क्रिकेटर्स में जोस बटलर के नाम (137 सिक्स) हैं। ऐसे में रोहित का यह रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा यह इतना आसान नहीं होने वाला।

रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में लगाई फिप्टी

रोहित शर्मा ने इस दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखेगी और केवल 19 गेंदों में फिप्टी पूरी की। यह टी20 इंटरनेशनल में रोहित की सबसे फास्ट फिप्टी है।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement