facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England 2024: पहले दो टेस्ट से विराट कोहली ने अपना नाम लिया वापस

Advertisement

India vs England 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से हैदराबाद में खेले जाने वाले मैच से शुरू हो रही है।

Last Updated- January 22, 2024 | 4:21 PM IST
Virat Kohli- विराट कोहली

India vs England 2024: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

कोहली ने अपना नाम निजी कारणों से वापस लिया है।भारत इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है, जबकि दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में शुरू होगा।

BCCI ने प्रेस रिलीज में कहा कि विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी IDFC फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से छुट्टी का आवेदन दिया था जिसे मंजूर कर दिया गया है।

BCCI के बयान में कहा गया है, “विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश की तरफ से खेलना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत हालातों की वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है।”

बयान नें आगे कहा गया है, “BCCI उनके फैसले का सम्मान करता है, और बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टीम के बाकी सदस्यों की टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने की क्षमताओं पर भरोसा है।”

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से हैदराबाद में खेले जाने वाले मैच से शुरू हो रही है। जो 7-11 मार्च के बीच खेले जाने वाले धर्मशाला टेस्ट मैच के साथ समाप्त हो जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कौन पहुंचेगा, यह सीरीज उस लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होगी।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement