facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England, 2nd Test: शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा- मैं इसे दोहरा शतक बनाना चाहूंगा

Advertisement

छह टेस्ट में यह जायसवाल का दूसरा शतक है

Last Updated- February 02, 2024 | 6:39 PM IST
Yashasvi Jaiswal- यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 179 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उनका ध्यान सत्र दर सत्र बल्लेबाजी करने पर लगा था। इस 22 साल के खिलाड़ी के शतक से भारत ने पहले दिन स्टंप उखड़ने तक छह विकेट पर 336 रन बनाये।

छह टेस्ट में यह जायसवाल का दूसरा शतक है, उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘मैं सत्र दर सत्र खेलना चाहता था। जब वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे तो मैं उस स्पैल को खत्म होने देना चाहता था। लेकिन मैं ढीली गेंदों को भी रन में बदलकर अंत तक खेलते रहना चाहता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल द्रविड़ सर और रोहित भाई ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मुझे इसे बड़ी पारी में तब्दील करने के साथ अंत तक क्रीज पर डटे रहने को कहा। ’’ हैदराबाद में श्रृंखला के शुरूआती मैच में 80 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल ने सुनिश्चित किया कि वह अपनी मजबूत शुरूआत को बड़े शतक में तब्दील करे।

जायसवाल ने कहा, ‘‘मैं इसे दोहरा शतक बनाना चाहूंगा और टीम के लिए अंत तक क्रीज पर बने रहना चाहूंगा। मैं कल के लिए तरोताजा होना चाहता हूं। ’’ पिच की प्रकृति के बारे में पूछने पर जायसवाल ने कहा, ‘‘शुरू में विकेट नम था और इसमें ‘स्पिन और उछाल’ के साथ थोड़ी सीम भी थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिच थोड़ा अलग बर्ताव कर रही थी क्योंकि सुबह में यह थोड़ी नम थी लेकिन फिर यह ठीक हो गयी। पुरानी गेंद से इस पर थोड़ा उछाल था। ’’

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement