facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England, 3rd Test: डकेट की शानदार पारी, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मजबूत शुरुआत की

Advertisement

डकेट ने 118 गेंदों में 133 रन बनाये, इंग्लैंड 2 विकेट पर 207 रन बनाए

Last Updated- February 16, 2024 | 9:13 PM IST
England Team

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने शुक्रवार को कहा कि सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यहां अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कुशल पारी खेली जिसने भारत को लगातार क्षेत्ररक्षकों को बदलने के लिए बाध्य कर दिया।

डकेट ने 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 गेंद में नाबाद 133 रन बना लिये हैं जिससे इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के 445 रन के जवाब में मजबूत शुरुआत की। इंग्लैंड ने स्टंप तक दो विकेट पर 207 रन बनाये और वह वह 238 रन से पीछे है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद डकेट ने कहा, ‘‘वह बेखौफ होकर खेला। इतने बड़े स्कोर से पीछे होने के बाद इस तरह खेलना सचमुच साहसिक है और उसके कौशल को दिखाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से भारत क्षेत्ररक्षण बदल रहा था और वह फिर कहीं और शॉट लगा रहा था तो यह अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कौशल भरी पारी रही। नेट पर उसे गेंदबाजी करना दुस्वप्न के समान है, हम उसे एक गेंद छोड़ने के लिए कहते हैं लेकिन वह कोई गेंद नहीं छोड़ता। ’’

वुड ने कहा, ‘‘शायद उसे बड़े स्कोर से वैसी सराहना नहीं मिली हो जैसा वह चाहता हो। लेकिन यह उसका दिन था और उसे देखना शानदार था। ’’

वुड ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें उस नियम के बारे में नहीं पता था जिसके कारण इंग्लैंड को पांच रन दिये गये। भारतीय बल्लेबाजों के पिच पर दौड़ने के कारण इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाये पांच रन से पारी शुरू की। वुड ने कहा, ‘‘मैं इससे वाकिफ नहीं था, मैं बाउंड्री पर डीप स्क्वायर पर था।

जब अंपायर ने संकेत दिया, तो मुझे लगा कि यहां क्या हो रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से मुझे नियम के बारे में नहीं पता था जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए हैरान करने वाला है। लेकिन जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे को देखकर हंस रहे थे तो मुझे लगा कि कुछ हुआ है। ’’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 9:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement