facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England, 5th Test: यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, कोहली, रोहित छूटे पीछे

Advertisement

जैसे यशस्वी ने इस पारी में अपना 29वां रन बनाया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।

Last Updated- March 07, 2024 | 4:15 PM IST
Yashasvi Jaiswal- यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के साथ भारतीय टीम के लिए नई खोज साबित हुए हैं। धर्मशाला में पहले दिन इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो यशस्वी ने चिरपरिचित अंदाज में खेल दिखाया।

उन्होंने आनन-फानन में 3 सिक्स जड़ दिए। और इन गगनचुंबी सिक्स के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में सिक्स लगाने से क्रिकेटर परहेज करते हैं लेकिन यशस्वी का अंदाज निराला है। वह बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं और यही वजह है उनका अंदाज खूब हिट हो रहा है।

किसी एक टेस्ट के खिलाफ यशस्वी के नाम सबसे ज्यादा सिक्स

अब यशस्वी किसी एक टेस्ट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 9 पारियों में 26 सिक्स जड़ चुके हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 सिक्स और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 सिक्स जड़े हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की ओर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल

साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने जहां साल 2016 होम सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी मौजूदा सीरीज में अब तक 681 रन बना चुके हैं।

यशस्वी के टेस्ट में 1000 रन पूरे

जैसे यशस्वी ने इस पारी में अपना 29वां रन बनाया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कारनामा अपनी 16वीं टेस्ट पारी में किया है। वह भारत की तरफ से सबसे कम टेस्ट पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके पहले साल 1994 में विनोद कांबली ने 14 टेस्ट पारियों में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement