facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England, 5th Test: 21वीं सदी में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा, यशस्वी जायसवाल केवल 29 रन दूर

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 4 मैचों में 655 रन बना चुके हैं युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल

Last Updated- March 06, 2024 | 3:57 PM IST
भारतीय स्पिनरों ने किया ‘बैजबॉल’ को बेअसर, बल्लेबाजों की शानदार शुरूआत , India vs England, 1st Test: Indian spinners neutralized the baseball, batsmen got off to a great start

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में केवल 4 मैचों में 655 रन बना चुके युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल जब धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनके सामने टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड की उस फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराने का मौका होगा जो हर क्रिकेटर के लिए फक्र की बात होती है।

यशस्वी के नाम टेस्ट क्रिकेट में केवल 15 पारियों में 971 रन हैं। इस तरह से धर्मशाला टेस्ट में उनके पास अपने 1000 रन पूरा करने का मौका होगा। टेस्ट क्रिकेट में अब तक करीब 140 साल के इतिहास में केवल 7 बल्लेबाज ही 16 या उससे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बना पाए हैं। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली हैं। जिन्होंने साल 1994 में 14 पारियों में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

21वीं सदी में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे यशस्वी जायसवाल

बहरहाल, यशस्वी अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 29 रन बना पाते हैं तो वह यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें क्रिकेटर होंगे। साथ ही, 21वीं सदी में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे चल रही है और सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला में 7 मार्च से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया का मकसद इस मैच में महमानों को एक बार फिर से चारो खाने चित करने का होगा ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement