facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England: सरफराज ने फनी अंदाज में शोएब बशीर को किया स्लेज, कहा- बर्फ पे चलते हैं ऊपर…

Advertisement

भारत ने चायकाल से पहले इंग्लैंड पर पारी और 64 रन की शानदार जीत दर्ज की और केवल ढाई दिन में सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

Last Updated- March 10, 2024 | 12:15 PM IST
Sarfaraz Khan- सरफराज खान

धर्मशाला स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट का तीसरा दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, यह साफ हो गया कि इंग्लैंड को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उनकी आधी टीम आउट हो चुकी थी और लक्ष्य अभी भी दूर था, टीम इंडिया जीत के लिए तैयार लग रही थी।

लेकिन इस दौरान इंग्लैंड के नामी बल्लेबाज जो रूट एक छोर संभाले हुए थे। और वह भारतीय गेंदबाजों की हर चुनौती का जवाब दे रहे थे। इसी बीच, शॉर्ट-लेग पर फील्डिंग कर रहे सरफराज खान और इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला।

सरफराज ने स्टंप माइक पर ली चुटकी

स्टंप माइक्रोफोन पर सरफराज को चुटकी लेते हुए सुना गया, “मार यार जल्दी, बर्फ पर चलते हैं ऊपर, घूमके आएंगे, चल” सरफराज की यह बात सुनकर न केवल खिलाड़ी बल्कि दर्शक भी मुस्कुरा पड़े। गौर करने वाली बात है कि धर्मशाला भारत के कुछ खास टूरिस्ट डेस्टिशन में से एक है।

भारत ने चायकाल से पहले इंग्लैंड पर पारी और 64 रन की शानदार जीत दर्ज की और केवल ढाई दिन में सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत से फैंस को वीकेंड में क्षेत्र की नेचुरल ब्यूटी का आनंद लेने का मौका मिला।

भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की इस सीरीज में गैरमौजूदगी को स्वीकार किया, लेकिन युवा खिलाड़ियों को योगदान की तारीफ की। द्रविड़ ने रोहित शर्मा की कप्तानी और टीम के सामूहिक प्रयास की तारीफ की।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement